ट्रक के टक्कर से युवक की मौत
गुड़गांव, अगस्त 16 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। केएमपी से उतरकर कच्चे रास्ते से पैदल गांव सुल्तानपुर की तरफ जा रहे दो युवकों में से एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इस सिलसिले में थाना फर्रुखनगर में मामला दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के गांव भडानी निवासी वेदराम ने पुलिस को शिकायत दी कि वह उत्तर प्रदेश के हरदोई के गांव अयारी निवासी 29 वर्षीय राजेश के साथ फर्रुखनगर के गांव सुल्तानपुर स्थित मारुति कॉलोनी के एक मकान में किराये पर रहता है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से कुंडली गया था। घर वापसी में वह केएमपी पर उतरकर गए। कच्चे रास्ते से पैदल घर की तरफ आ रहे थे। 14 अगस्त की रात करीब सवा आठ बजे एक ट्रक ने उसके दोस्त को पीछे से टक्कर मार दी। उसके दोस्त की टांगों को कुचलते हुए ट्रक निकाल दिया। खून से लथपथ अवस्था में वह अपने दोस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.