आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार के समीप शुक्रवार की रात ट्रक के धक्के से दिव्यांग मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।तरवां थाना क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी 37 वर्षीय सुक्खू बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। दो साल पूर्व चोट लगने से वह एक पैर से दिव्यांग हो गया था। वह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ही रहता था। शुक्रवार की रात में वह कंचनपुर बाजार के पास सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित करार दिया। वह दो भाई में छोटा था, घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

हि...