ट्रक के टक्कर से क्रासिंग क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
बलिया, मई 10 -- फेफना। स्थानीय रेलवे स्टेशन से पश्चिम फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित रेल फाटक पर रविवार की शाम ट्रक के टक्कर से टूट गया। इसके चलते रेल और सड़क यातायात आशिंक रुप से प्रभावित हुआ। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जा में ले लिया। बताया जाता है कि किसी ट्रेन के गुजरने की सूचना पर केबिनमैन क्रासिंग को बंद कर रहा था। इसी बीच गड़वार की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने क्रासिंग पार करने के प्रयास में फाटक के पाइप से टकरा गया लिहाजा वह टूट गया। इसके बाद गेट के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी। यह भी पढ़ें- पिस्का रेलवे फाटक के पास वाहन खराब होने से घंटों सड़क जाम वैकल्पिक व्यवस्था से गेट को बंद कर ट्रेन को गुजारा गया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने ट्रक और चालक को कब्जा में ले लिया। इसके बाद पहुंची रेलवे की टीम ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.