जहानाबाद, अप्रैल 28 -- घायल चालक को ट्रक से निकाल कर भेजा गया पीएमसीएच किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के एसएच 69 के किंजर कुर्था पथ में रविवार की रात अनिंयत्रित एक तेज रफ्तार ट्रक ने डाक बाबा का चबूतरा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चौराहा को तोड़कर सीधे एक बरगद के बीच में आमने -सामने से टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में ट्रक चालक बाल बाल बच गया लेकिन ट्रक का आगे का हिस्सा काफी चूर-चूर हो गया। सूचना पाकर किंजर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को ट्रक से बाहर निकाला चालक को निकाला गया। यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, चालक फरार ट्रक चालक सुनील कुमार यादव जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के खैरूचक मठिया गांव का बताया जाता है। किंजर पुलिस के द्वारा घायल ट्रक ...