ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
चाईबासा, अप्रैल 17 -- ट्रक की चपेट में आने से झींकपानी के चाडाबासा गांव निवासी 64 वर्षीय चंद्र मोहन बारी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार का सुबह लगभग 8 बजे वह साइकिल से जोडापोखर पेट्रोल लाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में जोड़ा पोखर मोड़ के पास पीछे से एक ट्रक धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना का सूचना पाते ही झींकपानी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक साइकिल से पेट्रोल लाने के लिए झींकपानी के जोड़ापोखर पैट्रोल पंप जा रहे थे। पीछे से एक ट्रक घक्का मार दिया, जिससे उसकी मौके हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.