पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के प्रमुख चौराहा राजेंद्र चौक (छहमुहान) के समीप शुक्रवार की सुबह में रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आकर 35 वर्षीय स्ट्रीट वेंडर के सहकर्मी अशोक पासवान उर्फ बुच्चा की मौत हो गई। वह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बाबू दुम्बी गांव के निवासी की मौत हो गई है। मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। ट्रक ड्राइवर रोशन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव का निवासी है। रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक को जब्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.