आरा, अप्रैल 1 -- -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप बुधवार की सुबह हुआ हादसा -चाची की मौत की मातमपुर्सी करने मायके जाने में हादसे की शिकार हुई महिला -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में आरा-अरवल रोड पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप बुधवार की सुबह चलती बाइक से गिर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। चाची की मौत की मातमपुर्सी करने जाने के दौरान महिला खुद रफ्तार की भेंट चढ़ गयी। मृत महिला गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अमित कुमार की 30 वर्षीया पत्नी दिव्या कुमारी थी। हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। अमित कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की बड़ी चाची का बुधवार को देहांत हो गया...