ट्रक के गेट का लॉक तोड़ बीस हजार व दो बैट्री चुरा ले गए चोर
बक्सर, अप्रैल 13 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक ट्रक का गेट तोड़कर बीस हजार रुपये और दो बैट्री चुरा ली गई। ट्रक चालक ने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव निवासी ट्रक चालक विकास कुमार के मुताबिक बीते रविवार को उसने बालू उतारकर ट्रक बाइपास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया। ट्रक को लॉक कर वह खुद खाना खाने अपने घर चुरामनपुर चला गया। वहीं खलासी बगल में स्थित होटल में खाने चला गया। करीब एक घंटे बाद जब खलासी आया तो देखा कि ट्रक के बायें गेट का लॉक टूटा हुआ है। यह भी पढ़ें- तीन ट्रैक्टरों के बैटरी खोलकर चोर हुए फरार अंदर घुसा तो देखा कि बीस हजार रुपया और दो बड़ी बैट्रियां गायब हैं। ट्रक चालक ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। (बक्सर से मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.