हाथरस, अप्रैल 24 -- सहपऊ। कस्बा स्थित धर्मशाला से अंदर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनी खुली नाली के पास एक ट्रक गुजरने से नाली क्षतिग्रस्त हो गई। यह नाली पूर्व में तत्कालीन अध्यक्ष एवं वर्तमान राज बहादुर ठेकेदार द्वारा बनवाई गई थी, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप न होने के कारण यह भारी वाहन का दबाव सहन नहीं कर सकी और टूट गई। नाली टूटने से सड़क किनारे गड्ढा बन गया जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। आसपास के दुकानदारों और लोगों का कहना है कि कई बार इस मार्ग से भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। यह भी पढ़ें- नाली की मरम्मत व सफाई कराई जाए स्थानीय नागरिकों ने अधिशासी अधिकारी से जल्द से जल्द नाली की मरम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.