रुद्रपुर, मार्च 2 -- किच्छा। एनएच-74 पर ट्रक के केबिन में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। रविवार शाम बरेली बाईपास राज पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात कारणों से एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...