पीलीभीत, जुलाई 12 -- पूरनपुर। पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुई एक दर्दनाक घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी, बल्कि समाज की संवेदनहीनता पर भी सवाल खड़े कर दिए। रामपुर निवासी ट्रक चालक बलविंदर सिंह ट्रक के केबिन में लगी आग में फंसकर तड़पते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग उन्हें बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग पर काबू पाने तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक में आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर तक मौजूद नहीं था। बलविंदर सिंह स्वयं ट्रक के मालिक भी थे और चालक भी। ट्रक में कोई क्लीनर नहीं था, जिससे घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं मिल सका। पुलिस का अनुमान है कि केबिन में ...