उन्नाव, मई 15 -- सफीपुर। कस्बा स्थितिमाया पैलेस के समीप गुरुवार शाम बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मासूम व किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मदारनगर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अमर सिंह पुत्र किशोरी अपनी पत्नी शालिनी व तीन वर्षीय बेटे स्वास्तिक तथा हरदोई थाना बिलग्राम के बिन्नी गांव निवासी सिमरन (16) पुत्री वेदनाथ के संग कार से सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुरखुर्द गांव अपने साले शेखर के विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो और ट्रक की टक्कर, छह घायल उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बा के माया पैलेस समीप बेकाबू ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ...