हापुड़, अप्रैल 20 -- गांधी बाजार में सोमवार को एक ट्रक के खड़ा होने से लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में संकरी सड़क होने के कारण ट्रक के खड़े होते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।जाम के चलते राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत हुई। कई लोग देर तक जाम में फंसे रहे, जिससे उनका समय भी बर्बाद हुआ। उपध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल का कहना है कि बाजार में अक्सर बड़े वाहनों के प्रवेश से ऐसी समस्या बनी रहती है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- गागी हाट में जहां-तहां वाहनों के लगाए जाने से ग्रामीणों को होती है परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.