ट्रक के इंजन में छह फीट लंबा अजगर फंसा
फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने पहुंचे एक ट्रक के इंजन में करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने तत्काल वन्य एवं प्राणी जीव विभाग को सूचना देकर मदद मांगी, लेकिन 20 मिनट तक कोई सहायता नहीं मिल सकी। अजगर इंजन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसके कारण उसे आसानी से निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। अंत में अजगर के पिछले हिस्से में रस्सी बांधकर उसे खींचकर बाहर निकाला गया।
घटना का विवरण एक चालक अपने ट्रक में सीएनजी भरवाने के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। सीएनजी भरवाने के दौरान उसे इंजन से काफी तेज आवाज सुनाई दी। बोनट खोलकर देखा तो एक अजगर इंजन में बुरी तरह फंसा हुआ था और आवाज कर रहा था। ट्रक के इंजन में अजगर फंसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.