लखनऊ, दिसम्बर 4 -- एसटीएफ ने बुधवार रात सीतापुर रोड टोल प्लाजा के पास से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह ट्रक में आलू के बीच विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 13812 बोतलें पेटियों में रखकर ले जा रहा था। एएसपी सत्यसेन यादव के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोटला जनवासा रयूल खंड दादिया गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से बिहार लेकर जा रहा था। गिरोह का सरगना चंडीगढ़ निवासी कपिल वर्मा है। उसने शराब ट्रक में लोड कराई थी। यह शराब बिहार के विभिन्न जनपदों में पहुंचानी थी। एएसपी के मुताबिक कुछ दिनों से शराब तस्करी की सूचना आ रही थी। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रमोद वर्मा और उनकी टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर टीम देर रात सीतापुर टोल प्लाजा पहुंची। वहां ट्रक को रोका गया। पुलिस कर्मियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.