मेरठ, मार्च 5 -- मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड पर गंग नहर के पास बुधवार देर शाम एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और उसके साथ मौजूद आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का हालचाल लिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर रोड पर गंग नहर के पास बुधवार देर शाम एक ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार युवक और उसके साथ मौजूद एक नाबालिग बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत मवाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में घायल युवक की पहचान अरुण पुत्र नरेश निवासी गांव जनझेडी के रूप में हुई है। अरुण ने बताया कि आठ वर्षीय बच्चा राजा पुत्र विनोद नहर के पास बैठा हुआ थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.