रुडकी, दिसम्बर 5 -- झबरेड़ा,संवाददाता। थाना क्षेत्र के इकबालपुर मार्ग पर गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। थाने से कुछ ही दूरी पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रक ने अचानक साइड मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम कासमपुर, थाना पथरी निवासी सय्याद अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई उस्मान मूलेवाला गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर लिब्बरहेड़ी शुगर मिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल उस्मान को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.