उन्नाव, मई 10 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चौराहा के पास शनिवार रात ट्रक की रोशनी पड़ने से बाइक चालक डिवाइडर से टकराने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा जहांगीराबाद गांव के रहने वाले सुरेन्द्र पुत्र विशंभर शुक्रवार बरहा कला गांव मौसी के घर आया था। यहां से शनिवार की रात मौसा रमेश पुत्र शिव नाथ, मौसी गुड्डी पत्नी रमेश को लेकर इसी थाना क्षेत्र के जारुल्लानगर गांव निवासी बहन की ससुराल जाने के लिए निकला था। तभी मियागंज चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी में उसे दिखाई नहीं दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक के बाइक में टक्कर मारने से युवक व किशोर जख्मी जिससे बाइक चौराहे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पलट गई और महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती करा...