ट्रक की ठोकर से रेलवे गुमती का बूम टूटा,केस दर्ज
समस्तीपुर, मार्च 20 -- पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन के निकट स्थित पूसारोड रेलवे गुमती (66 नं)का बूम को ट्रक ने ठोकर मारकर तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। इस मामले में रेलवे पुलिस ने ट्रक के नंम्बर. के आधार पर केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन से एक मालगाड़ी गुजरने वाली थी। जिसके लिए रेलवे गुमती को बंद किया जा रहा था। इस दौरान वैनी बाजार की ओर से ताजपुर की ओर जा रहा ट्रक गुमती के बूम से टकरा गया। ट्रक चालक ने गाड़ी को रोकने के बजाय बूम को तोड़ते हुए ताजपुर की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने अग्रेतर कारवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.