मुजफ्फरपुर, मई 9 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच 27 पर गायघाट चौक के समीप शनिवार की शाम ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवासी लक्ष्मी राम के पुत्र कमोद राम (22) और उसकी साली रवीना (18) को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक बेनीबाद स्थित ससुराल से साली को लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी दौरान गायघाट चौक के समीप ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.