ट्रक की ठोकर से बाइक सवार घायल
भागलपुर, सितम्बर 12 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के फोरलेन सर्विस एप्रोच पथ के समीप शुक्रवार सुबह ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर घायल बाइक सवार को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। घायल बाइक सवार बाईपास थाना क्षेत्र के मुखेरिया निवासी जितेंद्र कुमार बताया जाता है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से बाइक एवं ट्रक को जब्त कर थाना परिसर लाया। ट्रक एप्रोच पथ पर चढ़ रहा था और वही बाइक एप्रोच पथ से सर्विस रोड में उतर रही थी। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि बाइक सवार की हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अनियंत्रित स्कार्पियो ने बिजली पोल से टकराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.