मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बगही चौक के समीप सोमवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी जैतपुर ओपी क्षेत्र के जैतपुर निवासी अशोक चौधरी के पुत्र रविरंजन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविरंजन बाइक से मोतीपुर बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक कथैया पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भाग गया। कथैया पुलिस ने वहीं, मोतीपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...