मुजफ्फरपुर, मई 21 -- बोचहां। बोचहां चौक पर बुधवार सुबह ट्रक की ठोकर से पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। मृतक करनपुर उत्तरी निवासी गजेंद्र राय का 45 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश राय था। वह बेटे दीपक कुमार के साथ मुजफ्फरपुर शहर में मजदूरी करने जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से रामप्रवेश को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। ट्रक सहित चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूर्व जदयू अध्यक्ष श्यामसुंदर पटेल और समाजसेवी यशवंत कुमार ने आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से पिता की मौत, बेटा बाल-बाल बचा चालक सह मालिक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...