मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी। फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर ट्रक व स्कार्पियो की टक्कर में हुई पांच लोगों की मौत मामले में ट्रैफिक थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने बताया कि मृतक संजीव के भाई हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र जिला निवासी रिंकू के आवेदन पर ट्रक चालक एवं अन्य पर एफआईआर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिजन के अनुसार बीते 2 मार्च को संजीव दोस्तों के साथ घूमने निकला था। 5 मार्च की सुबह फुलपरास पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...