देवरिया, मार्च 21 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार की देर रात डुमरी पांडेय चक मार्ग पर मझरटिया के समीप ट्रक ने बिजली के खंभे में ठोकर मार दिया। इससे 11 000 तार आपूर्ति करने वाला पोल टूट कर गिर गया। इसके चलते रामपुर धुस लगे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद हो गई।पूर्व सभासद पुत्र अफरोज आलम ने मामले की सूचना अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता को दिया। शुक्रवार को लाइनमैन बबलू और मंटू समेत आधा दर्जन कर्मचारी हाइड्रा लेकर पहुंचे और खंभे को बदला। देर शाम लगभग 18 घंटे बाद नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अंबेडकर, गुदरी, सोनार टोली और जलकल वार्ड की आपूर्ति बहाल हो गई। जेई अखिलेश गुप्ता ने बताया कि टूटे खंभे को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.