बगहा, जनवरी 24 -- लौरिया, एक संवाददाता। एनएच-727 के लौरिया-बगहा मार्ग में स्थित सिरिसिया थाने के नवगांवा के समीप शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से इंटर का छात्र बुरी तरह घायल हो गया। वह धोबनी गांव के मुन्ना मिश्रा का पुत्र रिशु मिश्रा (19) था। बेतिया में रहकर वह इंटर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की देर शाम बेतिया के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसी मौत हो गई। उसकी मौत से धोबनी गांव समेत घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को बेतिया से बाइक पर सवार होकर रिशु और उसका दोस्त कुंदन लौरिया के धोबनी स्थित घर लौट रहा था। इसी बीच सिरिसिया ओपी क्षेत्र के नवगांवा के पास किसी ट्रक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इधर सूचना पर 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों बेहोश होकर सड़क पर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.