ट्रक की ठोकर से ऑटो सवार युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी मो. अमजद (35) की हरियाणा के गुड़गांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा। परिजनों ने बताया कि करीब दो माह पहले आमजद काम के सिलसिले में गुड़गांव गया था। काम के साथ वह पढ़ाई भी कर रहा था। शनिवार को वह ऑटो से फॉर्म भरने जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमजद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.