ट्रक की ठोकर से इंजीनियर की मौत
दरभंगा, मई 29 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कंसी नरकटिया चौक के पास गुरुवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया गांव निवासी लालबाबू भगत का 37 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है। विकास एक मोबाइल टावर कंपनी में डिजाइनर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बताया गया है कि वे अपनी बाइक से दरभंगा से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान कंसी नरकटिया चौक के पास ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- सिंहवाड़ा: परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के जमा होने से पहले ही ठोकर मारने वाला चालक ट्रक को लेकर मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.