बदायूं, अप्रैल 13 -- एमएफ हाईवे पराग दूध फैक्ट्री स्थित तेज रफ्तार बदायूं की तरफ से आ रहा ट्रक ने बिसौली की ओर से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रॉली पर बैठा ट्रैक्टर स्वामी का नौकर चिम्मनलाल 38 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह निवासी भगवतीपुर घायल हो गया। ट्रैक्टर स्वामी चिंकू पटेल पुत्र जगदीश सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना बोने के लिए गन्ने का बीज भरकर अपने गांव भगवतीपुर बदायूं की तरफ को बिसौली की तरफ से ला रहा था। तभी बदायूं की तरफ से आ ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर होते ही गन्ने से भरी ट्राली के ऊपर बैठा नौकर हाईवे पर नीचे की ओर गिर गया। पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.