गोंडा, अप्रैल 8 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज-कटरा मार्ग पर बुधवार सुबह ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार खिलौना व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को नई बाजार निवासी मोहम्मद रईस (45) स्कूटी से कटराबाजार से वापस घर लौट रहे थे। खजुआ मनोकामना इण्डेन के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजा गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वह अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और दो बेटों का भरा पूरा परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.