गुमला, फरवरी 10 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के लोहरदगा रोड स्थित दुंदरिया के समीप ट्रक की टक्कर ई स्कूटी सवार बरवाडीह लातेहार निवासी 42 वर्षीय प्रदीप राम व सिसई निवासी विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार देर शाम की है। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूटी में सवार होकर सब्जी खरीदने गुमला बाजार आए थे। सब्जी खरीद कर वापसी के क्रम में ट्रक टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद स्कूटी में सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल विक्रम राम बैंक आफ इंडिया में आधार बनाने का काम करता है। वहीं प्रदीप राम पुलिस लाइन चांदली में कंस्ट्रक्शन का काम करता है। दोनों चंदाली में भाड़े के मकान में रहते हैं। घटना के बाद चालक ट्रक छ...