ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छात्राएं घायल
पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मेथीसैदुल्लागंज निवासी राम कृष्ण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पुत्री नीतू देवी और कुमकुम स्कूटी से जा रही थी। तभी न्यूरिया क्षेत्र के कुकरा चौराहा पर टक चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उसकी पुत्री की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने टक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.