औरैया, मई 24 -- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेना के जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अमावता गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह सेना में तैनात थे और वर्तमान में लेह-लद्दाख में सेवाएं दे रहे थे। वह 10 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। रविवार को वह बाइक से औरैया बाजार करने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के धीरजपुर गांव स्थित बसंत पंप के सामने हाईवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्ण कुमार बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनक...