फरीदाबाद, मार्च 26 -- पलवल। दुधौला-धतीर रोड पर एक फैक्टरी के सुपरवाइजर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। गदपुरी थानापुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के किशनपुर अमखेरिया गांव निवासी 35 वर्षीय अभिषेक दुधौला-धतीर रोड स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। 24 मार्च को दुधौला-धतीर रोड ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बुधवार कोमृतक का भाई अश्वनी कुमार पलवल पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.