प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी से ड्यूटी पर आ रहे सीएचसी अधीक्षक की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में सीएचसी अधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। उनका हालचाल जानने सीएचसी से कई लोग वाराणसी रवाना हो गए। वाराणसी शहर निवासी डॉ. इरफान खान सीएचसी बेलखरनाथ धाम अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक हैं। सोमवार रात वह अपने घर वाराणसी गए थे। वहां से वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कार से ड्यूटी पर सीएचसी बेलखरनाथ धाम अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में वाराणसी जिले के बड़ागांव थाने के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग से उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.