ट्रक की टक्कर से सिविल इंजीनियर युवक की मौत
जौनपुर, मई 23 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । जौनपुर रायबरेली हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया के बिंद बस्ती के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार सिविल इंजीनियर युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक हाल ही में चचेरे भाई की 14 मई की शादी में शामिल होने मुंबई से घर आया था और उसकी सगाई भी मुम्बई में दो सप्ताह पूर्व हुई थी। सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भरहरा गांव निवासी 29 वर्षीय नागेंद्र पटेल उर्फ सुभाष पुत्र जगदीश पटेल मुंबई में रहकर सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बीते 14 मई को वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने घर आए थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से अपने गांव से पवारा थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.