हापुड़, अप्रैल 7 -- नगर में अंबेडकर गेट के निकट फैले अतिक्रमण से सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। मंगलवार की सुबह ट्रक की टक्कर लगने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह को अंबेडकर गेट के निकट स्याना रोड पर साइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को पुलिस व आसपास में मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त शमशाद ऊर्फ छोटे निवासी गांव चितौड़ा के रूप में हुई है। वह साइकिल से किसी कार्य से गढ़ नगर में आया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।- अतिक्रमण से तीन दिन...