चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के लूक पतौडा मोड के समीप हाईवे में गुरुवार की शाम करीब पांच बजे साइकिल सवार 62 वर्षीय बच्ची जोशी निवासी सीतापुर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि बुजुर्ग ने साइकिल हाईवे किनारे खड़ी कर दी थी और खुद सड़क में आ गया। इसी दौरान पहाड़ से बोल्डर लादकर गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक को वहीं छोंडकर भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...