उन्नाव, अप्रैल 11 -- सफीपुर। पैदल सड़क पार कर रहे श्रमिक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के खादिम अली खेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्ना आम के बाग की रखवाली का काम करता है। शनिवार की दोपहर वह एक टी स्टाल में चाय पीने के बाद सड़क पार करने लगा। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने श्रमिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.