अलीगढ़, फरवरी 18 -- खैर, संवाददाता। पंडित ढाबा के पास 12 फरवरी को हुए सड़क हादसे में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महाराजा एंक्लेव कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार गोंडा रोड स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी पंडित ढाबा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खैर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी अंशिका की तहरीर पर ट्रक संख्या आरजे 05 जीबी 8163 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है। बाइक फिसली, दो घायल बरला। अकरबाद के ग्राम शायगढ़ निवासी मंगल सिंह और विजेंद्र सिंह निजी कार्य से छर्रा आये थे। जब बाइक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.