गौरीगंज, जनवरी 31 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत धम्मौर रोड बाईपास के पास ट्रक की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार की अपरान्ह कटरा मुंशीगंज निवासी 60 वर्षीय रामदीन बाइक से अपने रिश्तेदारी जा रहे थे। जब वह अमेठी बाईपास के पास पहुंचे तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी भेजवाया। जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.