बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाना क्षेत्र के बच्चा डेरा के पास शुक्रवार देर शाम 60 वर्षीय भोजराम ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक कानपुर से चिल्ला होकर बांदा जा रहा था। तभी सब्जी लेकर घर जा रहा वृद्ध चपेट में आ गया। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोगों को समझाया। आश्वासन पर जाम खुल गया। मृतक के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पत्नी जगन्नाथी बेहाल है। क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.