बस्ती, सितम्बर 26 -- बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। वहीं बेकाबू ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली।स्थानीय लोगों ने हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि हादसे के बाद एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम काफी देर से मौके पर पहुंची। नियमित पेट्रोलिंग होने पर दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत मिल सकती थ...