ट्रक की टक्कर से युवक के पैर टूटे
गुड़गांव, अगस्त 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दक्षिण पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर शराब के ठेके के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के कैमरों के लिए पोल लगाने का काम कर रहा था, तभी एक बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए। शिकायत के बाद थाना खेड़की दौला पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 30 वर्षीय भाई अविनाश कुमार एसपीआर रोड पर जीएमडीए के सीसीटीवी कैमरों के पोल लगाने का काम कर रहा था। 31 जुलाई की रात वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.