ट्रक की टक्कर से युवक की मौत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उरई, जुलाई 25 -- कालपी। संवाददाता उरई-कालपी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में घायल साथी की शिकायत पर थाना आटा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।उक्त घटना के मामले में ग्राम बैरई निवासी वादी जहीद ने बताया कि बीती 21 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह अपने साथी चांद खान पुत्र बुद्ध खां 38 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से कालपी से उरई की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल चांद खान चला रहे थे और जहीद पीछे बैठे थे। इसी दौरान उरई-कालपी रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के पास एक ट्रक चालक ने बिना किसी संकेत के अचानक ट्रक को सड़क पर मोड़ दिया। मोटरसाइकिल चालक ने दुर्घटना से बचने का प्रयास करते हुए वाहन की गति धीमी कर दी, लेकिन ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.