कन्नौज, मार्च 19 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था। दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सीताराम पुत्र स्व. मिठ्ठू प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अतुल कुमार 18 फरवरी को अपने साथियों के साथ गुरुग्राम से अयोध्या एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में तालग्राम थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 181 के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। इस पर सभी लोग कार को सड़क किनारे खड़ी कर बाहर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने अतुल कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...