शाहजहांपुर, मई 5 -- खुटार। खुटार-बंडा रोड पर मझरिया पुल के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे का विवरण थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार सोमवार सुबह बारिश थमने के बाद अपने दोस्तों के साथ सड़क पर टहलने निकले थे। करीब 11 बजे मझरिया पुल के पास बंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज और मौत सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में...