ट्रक की टक्कर से मैक्स लोडर चालक की मौत, परिचालक घायल
हाथरस, जुलाई 8 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर कृष्णा अस्पताल के निकट सोमवार की रात ट्रक ने मैक्स लोडर में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मैक्स लोडर के चालक की मौत हो गई। परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला बुलंदशहर के खुर्जा के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला चोहट्टा निवासी रिजवान 36 पुत्र महरबान गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह मैक्स लोडर में सामान लेकर आगरा गया था। आगरा से सामान उतारकर वह सोमवार की रात खुर्जा वापस लौट रहा था। रास्ते में अलीगढ़ रोड पर कृष्णा अस्पताल के निकट ट्रक ने मैक्स लोडर में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में रिजवान व परिचालक बिलाल निवासी मोहल्ला चोहट्टा घायल हो घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.