औरैया, अप्रैल 20 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवाकटरा कस्बे में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो जिंदगियां लील गया। बाजार गेट के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में एक मां और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात माह की मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव शिव सिंहपुर निवासी शिवम कुमार की 26 वर्षीय पत्नी शिवानी अपने तीन वर्षीय पुत्र पुष्पम और सात माह की पुत्री सरस्वती उर्फ सिद्धी को लेकर अपने भतीजे सोनू की बाइक से सहायल थाना क्षेत्र के गांव पूराकलां स्थित मायके जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक एरवाकटरा कस्बे के बाजार गेट के पास पहुंची, तभी बिधूना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.