शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- हरदोई जनपद में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे मां-बेटे की ट्रक की टक्कर से गंभीर चोटें आईं। दोनों की मौत शाहजहांपुर में इलाज के दौरान हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। यह दुर्घटना रविवार सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र में नारायणपुर गांव के पास हुई। देविन्नापुर गांव निवासी सुनीता (45) अपने बेटे गोविंद (22) के साथ बाइक से मायके अकोरा गांव जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रविवार देर शाम इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। गोविंद की हालत भी नाजुक बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.